फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lakkha wrestling left on par after 20 minutes of interesting match

Ghazipur News: 20 मिनट के रोचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी लक्खा कुश्ती

Sun, 20 Aug 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lakkha wrestling left on par after 20 minutes of interesting match
- अष्ट शहीदों की स्मृति में शेरपुर गांव में हुई इनामी कुश्ती, अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छूटे
विज्ञापन

- सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती और शेरपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी: उपेन्द्र तिवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भांवरकोल। अष्ट शहीदों की स्मृति में शनिवार को शेरपुर खुर्द गांव में इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जहां नवोदित पहलवानों की धूम रही। बड़े जोड़ के पहलवानों ने अपनी कुश्ती से उपस्थित हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख की हुई, जो भारत केसरी व हाथरस निवासी रामेश्वर पहलवान और एशिया गोल्ड मेडिलस्ट सतीश पहलवान कर्नाटक के बीच हुई। 20 मिनट तक चली कुश्ती के दौरान दोनों नामी पहलानों ने खूब दांव-पेंच लगाए, लेकिन कुश्ती अंततः बराबरी पर छूटी।
इसके पहले 51 हजार रुपये इनामी कुश्ती में बीएलडब्ल्यू वाराणसी के यशवंत पहलावन ने जौनपुर केसरी नीरज पहलवान को 6 मिनट में ही आसमान दिखा दिया। दंगल में मिथलेश पहलवान ने राकेश को चित कर खूब वाहवाही बटोरी। वहीं बड़े जोड़ के मुकाबले में तेजबहादुर और राजेश का मुकाबला बराबरी पर छूटी। जबकि शमशेर चंदौली और बलिया केशरी सर्वेश के बीच 50 हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

इसी तरह प्रवीण बीएलडब्ल्यू सुनील जौनपुर और अजय गोरखपुर के बीच 55 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर रही। अजय वाराणसी और अनूप का मुकाबला बराबरी पर छूटी।
समापन सत्र में पूर्व खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अष्ट शहीदों की पावन स्मृति को नमन करते हुए कहा कि अमर शहीदों की कुर्बानी की ही देन है कि आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी स्मृति में यह पराम्परागत हरवर्ष होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने घोषणा किया कि इसी वर्ष जोगा मुसाहिब गांव के हिन्द केशरी बाबू मंगला राय की स्मृति में इसी बर्ष सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती दंगल का आयोजन और शेरपुर में राष्ट्रीय स्तर का वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराउंगा।

अंत में आयोजक जिला केसरी विकास राय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव, अमरनाथ ,अवधकिशोर राय ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। वसीम पहलवान विद्यासागर गिरी, अवधकिशोर राय, बसपा नेता माधवेन्द्र राय जयानंन्द राय, ओमप्रकाश राय मुन्ना, बिकास राय, हरिहर राय, दीपक राय, कुश्ती दंगल के निणाॆयक रामबदन राय, कन्हैया यादव, पवन सिंह, जेपी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed