{"_id":"64e10d195143c7ce090690a4","slug":"lakkha-wrestling-left-on-par-after-20-minutes-of-interesting-match-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-2283-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने गंगा में डूबने का बनाया फर्जी वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने गंगा में डूबने का बनाया फर्जी वीडियो
विज्ञापन
-सास-ससुर से विवाद के बाद दी थी गंगा में कूदकर जान देने की धमकी
-नदी किनारे कपड़ा उतारने और गंगा में कूदने की बात कहकर किया वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। ससुराल से पत्नी की विदाई न करने से नाराज युवक विवाद के बाद गंगा में कूदकर जान देने की धमकी देकर निकल पड़ा। शनिवार की सुबह रामकरन सेतु पर कूदने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने करीबी रिश्तेदारों को भेज दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सैदपुर और बलुआ थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। हालांकि बाद में पता चला कि वह नदी में नहीं कूदा है। दूसरी ओर युवक देर शाम तक घर नहीं आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
चंदौली जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत मजिदहा गांव का निवासी भैयालाल बेनबंसी का बेटा रतन बेनबंसी (20) की आजमगढ़ जनपद के बरदह बाजार में ससुराल है। वह पत्नी करीना की विदाई कराने गया था। लेकिन उसके सास-ससुर विदाई नहीं की। इससे नाराज होकर वह उसने विवाद कर लिया और धमकी दी कि वह गंगा में कूद कर जान दे देगा।
इसके बाद वह रामकरन पुल पर पहुंच गया और रेलिंग के पास आकर कूदने का नाटक दिया। पुल की रेलिंग के समीप कपड़े निकाल कर फेंकने आदि का वीडियो बनाया और उसे अपने नजदीकी जनों में भेज दिया। उसकी इस हरकत से घर और रिश्तेदार परेशान हो गए। रतन बेनबंशी के ननिहाल के लोगों ने सैदपुर और बलुआ थाने की पुलिस को सूचित किया कि उसने पुल से छलांग लगा लिया है।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस गोताखोरों के साथ गंगा के किनारे उसे दोपहर तक ढूंढती रही। बाद में पता चला की उसने गंगा में कूदने का नाटक का वीडियो अपने रिश्तेदारों में वायरल कर दिया, जिससे नाते रिश्तेदारों समेत पुलिस को भी घंटों हलकान होना पड़ा। थानाध्यक्ष बलुवा ने बताया की फोन पर उससे बात हुई है। कूदने की बात मनगढ़ंत है। फिलहाल वह घर पर नहीं है उसे तलाशा जा रहा है।