फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lahurikashi became Rammay, hail echoed from everywhere

Ghazipur News: राममय हुई लहुरीकाशी, हर ओर से गूंजा जयघोष

Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lahurikashi became Rammay, hail echoed from everywhere
फोटो भी
विज्ञापन

नगर सहित ग्रामीण इलाकों में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, सुरक्षा रही मुस्तैद
रथ पर सवार श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी देख शहरवासी निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर में बृहस्पतिवार को रामनवमी के अवसर पर विहिप तथा अन्य हिंदू संगठनों की ओर से क्षेत्र में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर सवार होकर श्रीराम, सीता, लक्ष्मण तथा हनुमान के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। उनकी यात्रा जिस मार्ग से भी हो कर गुजर रही थी। वहां प्रभु के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज जा रहा था।
शोभा यात्रा मिश्रबाजार से विभिन्न मोहल्ले से होते हुए लंका मैदान पहुंची। आगे-आगे डीजे तथा पीछे से उसकी धुन पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथ में भगवा पताका ले कर चल रहे थे। भगवान की झांकी जहां से होकर गुजर रही थी, वहां लोग रामचंद्र की जय तथा भारत माता की जय के जयकारे लगा रहे थे। रास्ते में जगह-जगह रोकर भगवान की पूजा तथा आरती की गई। इस श्रीराम शोभायात्रा में भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... और जय श्रीराम...के गगनभेदी उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम की मनोहारी झांकी निकली।
विज्ञापन

घरों पर लहराती ध्वज-पताका और जय श्री राम के जयकारों से पूरा नगर राममय हो गया। शोभायात्रा में त्रेतायुग के दर्शन करा दिए। इस दौरान शोभा यात्रा में जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... दुनिया चले न श्री राम के बिना... और राम बनके कभी श्याम बनके... आदि भजनों पर भक्त झूमते रहे। इस मौके पर पुलिस की ओर से भी रास्ते भर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। झांकी के साथ भी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी की वजह से शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई थी। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर में रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाला गया। इस दौरान अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में जमकर तलवारबाजी की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस में कई तरह के झांकियां थीं और तेज म्यूजिक पर लोग थिरकते नजर आए।

कई युवा अपने हाथों में भगवा झंडे और तलवारें लेकर बाइक पर पूरे नगर में घूमते नजर आए। हालांकि पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही थी। यह जुलूस तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान से निकला और कस्बा बाजार होते हुए हरपुर परशुराम मंदिर तक गई। इसके बाद जूलुस वापस रामलीला मैदान में समापन हुआ। इस अवसर पर रोहित शर्मा, नारायणदास चौरसिया, राजेश चौधरी, सोनल वर्मा, सोनू वर्मा, मोनू अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed