फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lack of water in canals worries farmers, threatens paddy nurseries

Ghazipur News: नहरों में पानी न मिलने से किसान परेशान, धान की नर्सरी पर संकट

Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lack of water in canals worries farmers, threatens paddy nurseries
खानपुर के पास सूखी पड़ी नहर में उगी झाड़ियां व फैली गंदगी। संवाद
खानपुर। शारदा सहायक खंड-36 के तहत आने वाले औड़िहार रजबाहा और अमुवारा रजबाहा में समय से पानी न पहुंचने से क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नहरों में पानी न होने के कारण धान की नर्सरी तैयार करने, रोपाई और अन्य फसलों की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि काफी समय से दोनों रजवाहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। जून माह में धान की नर्सरी डालने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने से किसान नर्सरी तैयार करने में परेशानी झेल रहे हैं। जिन किसानों के पास निजी सिंचाई के साधन नहीं हैं, उनकी चिंता और बढ़ गई है, जिससे परेशान होकर किसान कई बार संबंधित अधिकारियों व मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र दे चुके है। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि धान की नर्सरी और रोपाई का कार्य समय पर पूरा किया जा सके। किसानों का कहना है कि अगर शीघ्र पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो खरीफ सीजन की तैयारियां प्रभावित होने के साथ-साथ फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। वहीं शारदा सहायक खंड 36 के एसडीओ नरसिंह राम ने बताया की 10 जून के बाद औड़िहार और अमुवारा रजवाहा में पानी छोड़ा जाएगा। इस बार धान की खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed