फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lack of resources trouble for travelers

संसाधनों की कमी यात्रियों के लिए मुसीबत

Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lack of resources trouble for travelers
राजकीय परिवहन निगम की खटारा बसों और सैदपुर में यातायात संसाधनों की कमी के चलते यात्री परेशान और हलकान हैं। ऐसे में बसों में सफर करना उनके लिए मजबूरी भरा है। सैदपुर भौगोलिक रूप से कई आंचलिक क्षेत्रों से जुड़ा है। तहसील मुख्यालय होने के कारण यहां से प्रतिदिन वाराणसी एवं जिला मुख्यालय के अलावा अन्य कस्बाई क्षेत्रों के लिए हजारों लोग आवागमन करते हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके बावजूद वाहन नहीं मिलते हैं। निजी बस चालकों की मनमानी से ऊब चुके यात्री परिवहन निगम की बस पर भरोसा ज्यादा करते हैं, लेकिन मौजूदा समय में इनकी संख्या घट जाने और मार्ग पर अच्छी बसों की जगह पर खटारा बसों को लगा दिए जाने से यात्री निराश हैं। किसी समय वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर 24 से अधिक परिवहन निगम की बसें चलती थीं। जो सिमट कर आधी रह गई हैं। गोरखपुर, मऊ एवं बलिया डिपो की बसें भी इसी मार्ग से सैदपुर होकर वाराणसी के लिए जाती हैं, लेकिन दूर की बसें राजमार्ग हाईवे से होते हुए नगर के बाहर से निकल जाती हैं। इसका लाभ स्थानीय यात्रियों को नहीं मिल पाता। दूसरी ओर कोतवाली सैदपुर से लगायत नसीरपुर तक तीन किलोमीटर की सड़क क्षतिग्रस्त होने से रोडवेज बसें नगर की ओर नहीं आती हैं। यात्रियों ने इस मार्ग पर संसाधन बढ़ाने एवं परिवहन निगम की बसों के संचालन में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed