{"_id":"64ee41678bdd1a26a50863b4","slug":"laborer-died-by-drowning-in-a-water-filled-pit-on-the-roadside-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-2748-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पानी से शव निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र हंसराजपुर- बहरियाबाद मार्ग से मोहब्बतपुर गांव को जाने वाले लिंक मार्ग के किनारे गड्ढे भरे पानी में डूबने से सोमवार की रात एक मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहब्बतपुर गांव निवासी अंबिका राम (50) देर शाम घर से पैदल ही मनिहारी बाजार गए थे। वहां से वह घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में शौच आने पर वह खेत के तरफ चले गए। इसके बाद गड्ढे भरे पानी में हाथ- पैर धो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गए। इधर देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे हुए थे।
ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि वह पानी के तरफ जा रहे थे। जानकारी होने पर परिजन जब गड्ढे के पास पहुंचे तो वह पानी में गिरे पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख- पुकार मची रही।
विज्ञापन
ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। मृतक मजदूरी करके परिवार को जीविकापार्जन चलाता था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।