फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kudhaen place to place piles, drainage jam

जगह-जगह कूड़ाें का ढेर, नालियां जाम

Tue, 16 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kudhaen place to place piles, drainage jam
रमजान महीना बेहद करीब है, इसके बावजूद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है, वहीं नालियां जाम होकर बजबजा रही हैं। कई स्थानों पर सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इसकी वजह से चंदन शहीद, मस्जिद आफताब और रजदेपुर चौक स्थित मस्जिद में जाने वाले नमाजियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बातचीत में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सभासद और चेयरमैन से बार-बार समस्याएं दूर करने की मांग की गईं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। रमजान माह में भी स्थिति इसी तरह बनी रही तो परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मोहम्मद नईम का कहना है कि मकान होने की वजह से इस वार्ड में रहना मजबूरी है। यहां पर समस्याओं का अंबार लगा है। जगह-जगह कूड़े-कचरे का ढेर लगा है। नालियां जाम हैं। जलनिकासी न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जो लोगों के लिए परेशानियों भरा साबित हो रहा है। उसको लेकर किसी को चिंता नहीं है। चंदन शहीद के मोहम्मद फैज बताते हैं कि आप जिधर भी नजर दौड़ाएंगे, उधर दुर्व्यवस्था का बोलबाला दिखाई देगा। कई-कई महीने तक कूड़े-कचरे की सफाई नहीं कराई जाती है। हर समय सड़क पर पानी का पानी फैला रहता है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

चंदन शहीद के ही सद्दाम हुसैन का कहना है कि वैसे तो वार्ड में समस्याएं ही समस्याएं हैं। चारों तरफ गंदगी फैली रहती है, वहीं नालियां बजबजाती रहती हैं। सफाई का सिर्फ कोरम पूरा किया जा रहा है। घरों में प्रदूषित पानी पहुंचता है। इसे पीने से संक्रामक बीमारियों का भय बना रहता है। शीघ्र ही रमजान शुरू हो रहा है। बावजूद इसके वार्ड में साफ-सफाई का काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफाबाद के माहताब आलम कहते हैं कि वार्ड की नालियों और सड़क की सफाई सपने की बात होती जा रही है। वार्ड में एक मुर्गी फार्म भी है। इसमें मरने वाली मुर्गियों को नाली में फेंक दिया जाता है, जिससे बदबू उठती है। इसकी वजह से एक तरफ जहां नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है। मस्जिद रोड पर हर समय नाली का गंदा पानी लगा रहने से नमाज पढ़ने जाने वालों को दिक्कतें होती है। रजदेपुर के एच अंसारी का कहना है कि इस वार्ड में नाला हर समय जाम रहता है। इससे नालियां भर जाती हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। निवासी अवरुद्ध होने से पानी घरों के साथ ही दूकानों में घुस जाता है, जिससे रोजी-रोटी प्रभावित होती है। समस्याओं को दूर करने के लिए सभासद की तरफ से भी ध्यान नहीं दिया जाता है।

सभासद जुलेखा बेगम का कहना है कि वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहीं हूं। मेरी तरफ से बार-बार चेयरमैन से सड़कों और नाली की सफाई के लिए कहा जाता है, लेकिन उनकी वह समाधान का आश्वासन ही देते हैं। रमजान माह को देखते हुए मेरा यह प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सफाई का कार्य शुरू हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed