फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kshetra Panchayat members raised slogans on non-arrival of officials

Ghazipur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों के न पहुंचने पर की नारेबाजी

Mon, 09 Jan 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat members raised slogans on non-arrival of officials
भदौरा खंड विकास कार्यालय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों के न पहुंचने पर दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम से मुलाकात कर लापरवाह अधिकारियों की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय भदौरा विकास खंड कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अधिकारी नहीं पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद पंचायत सदस्यों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर ही नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि हमें प्रशिक्षण के लिए बुलाकर खुद अधिकारी और कर्मचारी वहां से नदारद हैं।
विज्ञापन

इस बीच तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया को शिकायती पत्र सौंपते हुए उन्होंने लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत भदौरा ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नौ एवं दस जनवरी तक प्रस्तावित था। इसमें शामिल होने के लिए ब्लॉक के दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्य तय समय के अनुसार सोमवार की सुबह 9.30 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है की 12 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पर इंतजार के बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी और प्रशिक्षक नहीं आया जिससे घंटों इंतजार करने के बाद सदस्यों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने वहीं नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर बलवंत सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार, राजीव जायसवाल, श्रीनिवास राजभर, सुनीता देवी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed