फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kriti Tiwari leads Vivek and girls' hundred meter race in boys

बालकों में विवेक और बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में सबसे आगे रही कृति तिवारी

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kriti Tiwari leads Vivek and girls' hundred meter race in boys
गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को नेहरू स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक डॉ. संगीता बलवंत ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बालकों की 100 मीटर की दौड़ में विवेक कुमार सबसे आगे रहे। सत्यवीर सिंह दूसरे, राहुल गुप्ता तीसरे, 200 मीटर में अमित यादव प्रथम, रोहित कुशवाहा द्वितीय, राहुल गुप्ता तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अमित यादव पहले, रोहित कुशवाहा दूसरे, पिंटू राजभर तीसरे तथा 800 मीटर की दौड़ में रोहित राजभर प्रथम, सूरज चौधरी द्वितीय, भुवाल सिंह यादव तृतीय रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 1500 मीटर की दौड़ में छोटेलाल कुमार पहले, प्रदीप कुमार यादव दूसरे, संजय यादव तीसरे, 3000 मीटर दौड़ में पवन कुमार प्रथम, कृष्णबिहारी चौधरी द्वितीय, सूरज चौधरी तृतीय तथा बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में कृति तिवारी पहले, रानी कनौजिया दूसरे, सुमन बिंद तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में सोनम यादव प्रथम, प्रीति तिवारी द्वितीय, सुमन बिंद तृतीय, 400 मीटर दौड़ में सुमन यादव पहले, अमोली यादव दूसरे, बिट्टू शर्मा तीसरे, 800 मीटर में अमोली यादव प्रथम, संगीता खरवार द्वितीय, सुमन बिंद तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ में संगीता खरवार पहले, अमोली यादव दूसरे एवं अंशू को तीसरा स्थान मिला। वालीबाल प्रतियोगिता में विकासखंड भदौरा प्रथम, विकासखंड मरदह द्वितीय, भारोत्तोलन में रीना पहले एवं चंदा पासवान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राजन प्रजापति, रामेश्वर तिवारी, रविकांत सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आयोजन संचालन में नागेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार गोस्वामी, शमशेर बहादुर सिंह, योगेंद्र राम, सिद्धार्थ, राधेश्याम यादव, अशोक कुमार सिंह, दिनेश यादव, आदिल, चंद्रभान सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed