{"_id":"5f303b0e3dfeb841f0367700","slug":"krishnanand-rai-murder-bullets-were-fired-more-than-400-rounds-from-ak-47-bjp-mla-from-mohammadabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानंद राय हत्या : एके-47 से 400 राउंड से अधिक बरसाई थीं गोलियां, मोहम्मदाबाद से थे भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णानंद राय हत्या : एके-47 से 400 राउंड से अधिक बरसाई थीं गोलियां, मोहम्मदाबाद से थे भाजपा विधायक
Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या 29 नवंबर 2005 की गई थी। एके-47 से लैस छह बदमाशों ने विधायक के काफिले को घेरकर 400 राउंड से अधिक गोलियां बरसाई थीं। इसमें भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम में कृष्णानंद राय के शरीर में 21 गोलियां पाई गई थी।
विज्ञापन
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने विधायक मुख्तार अंसारी तथा उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी, भाई अफजाल अंसारी, संजीव माहेश्वरी, हनुमान पांडेय उर्फ राकेश, एजाजुल हक, रामू मल्लाह और मुन्ना बजरंगी को आरोपी बनाया गया था। कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक निर्वाचित थे। सीबीआई ने इस मामले में मुख्तार अंसारी को मुख्य साजिशकर्ता माना था।
विज्ञापन
दिल्ली सीबीआई कोर्ट ने सभी को कर दिया बरी
हत्या के करीब साढ़े 13 साल के बाद सीबीआई कोर्ट ने 3 जुलाई 2019 को फैसला दिया था। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्याकांड से जुड़े सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया था।