फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Knocks of boondies were heard throughout the night

रातभर सुनाई देती रही बूंटों की खट-खट

Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Knocks of boondies were heard throughout the night
सेवराई के गोड़सरा गांव में हुए बवाल के बाद दलित बस्ती में पीड़ित परिवार से मिलने जाती विधायक सुनी - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर पर भोजपूरी गाना बचाने को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने की घटना हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस 21 लोगों लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी और गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पूरी रात में पुलिस के बूटों की खट-खट सुनाई देती रही। दूसरे दिन भी दो थानों की पुलिस गांव में तैनात रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गहमर थाना के गोड़सरा गांव में बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर पर भोजपूरी गाना बजाने का एक किशोर ने विरोध किया था। इस पर चालक ने फोन कर इसकी जानकारी ट्रैक्टर स्वामी को दी थी। अपराधी प्रवृत्ति का ट्रैक्टर स्वामी कई लोगों को साथ गांव की दलित बस्ती में पहुंचा और मारपीट शुरु कर दी गई। मामला बढ़ गया था और दो समुदाय के लोगों के बीच लाठी-डंडा के साथ ही ईंट-पत्थर चलना शुरु हो गया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक के साथ ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घटना की जानकारी ली थी। इस मारपीट में दलित समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों सहित करीब 18 लोग घायल हो गए थे। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पीएसी की तैनाती कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस 21 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरो पियों की तलाश में जुट गई थी। पूरी गांव में पुलिस के बूटों की खट-खट सुनाई देती रही। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी गांव में रेवतीपुर और गहमर थाना पुलिस तैनात रही। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 21 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन मुख्य आरोपियों सहित अन्य गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिली विधायक
सेवराई। जमानिया विधायक सुनीता सिंह बृहस्पतिवार को गोड़सरा में दलित बस्ती में पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि कहा कि दलित समुदाय के लोगों पर हमला निंदनीय है। पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, दिलदारनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, रेवतीपुर थाना अध्यक्ष अवधेश से बातचीत करते हुए पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed