फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kisan Mela is a good production lesson for us

Ghazipur News: किसान मेला हमारे लिए एक उत्तम उत्पादन की सीख

Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mela is a good production lesson for us
कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान स? - फोटो : GHAZIPUR
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने 30 कृषकों को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में कहा कि किसान मेला हमारे लिए एक उत्तम उत्पादन की सीख है। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलाजी योजना के तहत किसान मेला भी आयोजित किया गया। जिसमें कृषि एवं अन्य विभाग के उर्वरक, बीज, रसायन, कृषि यंत्रों तथा मृदा परीक्षण, फसल बीमा, पशु बीमा, यूपी डास्प (जैविक खेती) मत्स्य, दुग्ध, उद्यान विभाग, रेशम विभाग के स्टाल लगाये गए थे। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज / आकुशपुर गाजीपुर के वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की नवीनतम तकनीकी की जानकारी कृषकों को दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग से बलवन्त कुमार सिंह, गेहूं उत्पादन में प्रथम पुरस्कार रमाशंकर यादव गेहूं उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार रामलाल राजभर, सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अच्छेलाल कुशवाहा, सरसों उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार प्रफुल्ल कुमार राय, धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार अजय राय, धान उत्पादन में द्वितीय पुरस्कार तथा पशु पालन, दुग्ध, पशुपालन डेरी में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। कृषि तथा सम्बन्धित विभाग मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें। चरण सिंह की असली श्रद्घांजलि यही होगी। किसान एफपीओ बनाकर अपना उत्पादन सीधे विदेश भी भेज सकते है। जिला प्रशासन एपीडा के माध्यम से किसानो के उत्पाद की विक्री के निरंतर प्रयास मे रहता है।
मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए अपील की उनका कहना है कि गंगा के किनारे के गांव में डास्प द्वारा जैविक खेती कराई जा रही है। दूसरे किसान भी प्रशिक्षण प्राप्त कर यह कार्य कर सकते है। मेले मे उपस्थित कृषको को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा उप कृषि निदेशक महोदय द्वारा कृषको को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुसपुर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि हरेंद्र यादव ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आरसी वर्मा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिले में अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले किसानों में औषधि खेती के लिए रंगबहादुर सिंह, आलू की खेती के लिए अमित राय, अवनीश कुमार राय, वृषकेतु सिंह, जितेंद्र सिंह एवं देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डा. नरेंद्र प्रताप, डा. शशांक सिंह, डा. शंशाक शेखर, डा. अविनाश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह एवं संचालन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एके सिंह ने किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी एवं प्रगतिशील किसान सौरभ राय को शुक्रवार को गाजीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुसपुर में सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दुग्ध उद्योग में नवाचार की शुरुआत की। मुहम्मदाबाद तहसील का पहला बल्क मिल्क कूलर स्थापित किया। क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक दूधियों के माध्यम से हजारों किसानों का दूध उचित मूल्य पर खरीद कर उससे विभिन्न उत्पाद बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed