फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kings XI reached the final by defeating North Poison 3-1

Ghazipur News: नॉर्थ प्वाइजन को 3-1 से हराकर किंग्स इलेवन फाइनल में पहुंचा

Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kings XI reached the final by defeating North Poison 3-1
रेवतीपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग आयोजित है। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में किंग्स इलेवन ने नॉर्थ प्वाइजन को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में नॉर्थ प्वाइजन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अजय कुमार की ओर से 19वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद किंग्स इलेवन के पकालू ने 32वें मिनट में मिले पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

दूसरे हाॅफ में किंग्स इलेवन के ध्रुव ने 46वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। कुछ ही देर बाद ध्रुव ने एक और शानदार गोल कर टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। यह बढ़त अंत तक कायम रही। नॉर्थ प्वाइजन की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस अवसर पर रमाशंकर राय, आनंद यादव, शैलेंद्र तिवारी, सर्वेश, देवेंद्र, रियाज, जयप्रकाश, रियाजु, बिट्टू, राहुल और सनी आदि मौजूद रहे। मैच में कार्तिक ने निर्णायक और जनमेजय चौरसिया ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed