{"_id":"8741167840e3c965a436682f3bb75852","slug":"killed-in-a-road-accident-aged-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्ध की मौत चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत चक्काजाम
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिया चट्टी के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध राजाराम सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया। जिसके चलते हाईवे पर घंटाभर आवागमन प्रभावित रहा।
भांवरकोल क्षेत्र के टोडरपुर गांव निवासी राजाराम सिंह कुशवाहा (70) मंगलवार की सुबह सात बजे दवा लेने के लिए पैदल ही चट्टी पर जा रहे थे। वह मनिया चट्टी के पास ईंट भट्ठे के निकट पहुंचे ही थे कि उजियार, भरौली (बिहार) से मुहम्मदाबाद की तरफ तेज गति से जा रही बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में राजाराम की मौत हो गई।
इसके बाद ग्रामीण शव लेकर मौके पर मनिया पहुंचे और उसे रखकर चक्काजाम कर दिया। परिवार के सदस्यों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर भी जाम लगा दिया। जो 11:30 से 12:30 बजे तक चला। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाने से घंटाभर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
चक्काजाम की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद और थानाध्यक्ष केपी सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतक के परिवार के सदस्यों को पारिवारिक लाभ और किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर चक्का जाम खत्म कराया। दुर्घटना की भेंट चढ़े राजाराम सिंह कुशवाहा की पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है।