फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kidney cancer surgery for the first time in Medical College Hospital

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार गुर्दा कैंसर की सर्जरी

Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Kidney cancer surgery for the first time in Medical College Hospital
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहली बार गुर्दा कैंसर की सफल सर्जरी शुक्रवार को हुई। करीब छह माह से परेशान मरीज सर्जरी के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

यहीं नहीं डॉक्टरों की टीम लगातार मरीज की निगरानी में जुटा हुआ है। करीब चार वर्षों में मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग गंभीर बीमारियों से संबंधित 300 अधिक सर्जरी कर मरीजों को राहत पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि यूरोलॉजिस्ट डा. नंदन राय के नेतृत्व में टीम ने बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। यह पहली सर्जरी यहां हुई है, जिसमें किसी मरीज के गुर्दा में कैंसर का आपरेशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोलॉजिस्ट डा. नंदन राय ने बताया कि उनकी टीम डा. रविशंकर और एनस्थीसिया टीम में डा. विनीत मिश्रा, डा. भाग्य लक्ष्मी, डा. प्रीति और नर्सिंग स्टॉप विवेक शामिल थे। मरीज काशीनाथ वर्मा (55) के बाएं गुर्दे में कैंसर की शिकायत थी। वह दर्द, बुखार और उल्टी से पीड़ित थे। मरीज सबसे पहले मेडिसिन विभाग पहुंचे थे, वहां उपचार के बाद ठीक नहीं हुए।

चिकित्सकों ने यूरोलॉजी विभाग भेजा तो उनकी जांच कराई और सीटी स्कैन में पता चला कि उन्हें बाएं गुर्दा में कैंसर की शिकायत है। ऐसे में दूरबीन विधि से सफल सर्जरी की गई। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि इस तरह की बीमारी की पहली सर्जरी है, सर्जरी टीम ने सफल और बेहतर उपचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed