फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kidnap

फिरौती के लिए उठाया था सराफा व्यापारी को

Sun, 21 Jul 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
kidnap
गाजीपुर। बीते दिनों नंदगंज थाना क्षेत्र के सिरगिथा बाजार में पहले अपहरण और बाद में सराफा व्यापारी की सकुशल बरामदगी का राज पुलिस ने खोल दिया। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस के साथ दो चारपहिया वाहन बरामद किया गया। शनिवार को पुलिस आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश कर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि फिरौती के लिए व्यापारी का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाराणसी के लोहता निवासी सराफा व्यापारी गुरुचन उर्फ करन सेठ नंदगंज के सिरगिथा बाजार में छोटा-मोटा सराफा की दुकान चलाता है। नंदगंज में ही किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। बीते 15 जुलाई की देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय चारपहिया वाहन सवार तीन-चार अज्ञात बदमाश जबरदस्ती उसे वाहन में बैठाकर फरार हो गए थे। करन के पिता की तहरीर पर अपहरण का मामला पंजीकृत कर लिया गया था। दूसरे दिन व्यापारी को एक बस से सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में क्राइम प्रभारी धर्मवीर सिंह और थानाध्यक्ष विनीत राय के साथ पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह करीब चार बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के इमलिया चिलार तिराहा के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा, एक पिस्टल, दो कारतूस के साथ ही एक स्कार्पियों और एक इंडिको कार बरामद किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुहवल थाना क्षेत्र के अड़रिया गांव निवासी दीपक यादव, रेवतीपुर थाना के रेवतीपुर निवासी अमित राय, नगसर थाना के नेवाजू राय निवासी अनुराग दुबे और यही के प्रकाश राय उर्फ बिनू राय बताया। पूछताछ में अभियुक्त दीपक ने बताया कि हम सभी लोगों ने करन सेठ को उस समय जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठा लिया था, जब वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। पांच लाख के लिए उसका अपहरण किया था। हम लोगों के कहने पर करन ने पैसा के लिए अपने घर पर फोन मिलाया, लेकिन बात नहीं हुई। इस पर व्यापारी ने कहा कि हमें छोड़ दीजिए, पैसा का इंतजाम करके दे दूंगा। हम सभी लोग बिहार बार्डर पर एक ढाबा पर शराब पिए और खाना खाया। हम लोगों के नशे में होने पर करन चमका देकर वहां से फरार हो गया था। एसपी ने बताया कि दीपक और अमित राय के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। मामले से जुड़े शिवा उर्फ शिवशंकर बिंद, मोहित वर्मा और राहुल राय की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed