फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Khesra was given to the farmer by making a fake signature of Lekhpal

तहसीलदार ने स्टांप विक्रेता को दी चेतावनी

Mon, 06 Jul 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Khesra was given to the farmer by making a fake signature of Lekhpal
मुहम्मदाबाद। तहसील परिसर में बैठने वाले स्टांप विक्रेता को सोमवार को लेखपाल का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किसान को खेसरा जारी करना मंहगा पड़ा। तहसीलदार ने उसे गलती पर जमकर फटकार लगाई तथा अगली बार जेल भेजवाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में बैठकर स्टांप बेचने वाले एक व्यक्ति ने एक किसान को डेहमा क्षेत्र के लेखपाल दीनानाथ यादव का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खेसरा जारी कर दिया। किसान उस खेसरा को लेकर जब किसी काम से लेखपाल के पास पहुंचा तो फर्जी हस्ताक्षर देखकर वह चकित रह गया। वह किसान को लेकर तथा फर्जी खेसरा के साथ तहसीलदार के सम्मुख पेश हुआ। किसान के बताने पर तहसीलदार ने फर्जीवाड़ा करने वाले स्टांप विक्रेता को बुलाया और उसे डांट पिलाते हुए पुलिस के हवाले करने की बात कही। स्टांप विक्रेता गलती स्वीकार करते हुए रोने, गिड़गिड़ाने लगा और कहा कि मैं हार्ट का मरीज हूं और जेल चले जाने पर मेरा परिवार भूखों मर जाएगा। तहसीलदार श्रीधर चौरसिया ने दया दिखाते हुए उसे पुन: इस तरह की गलती नहीं करने की हिदायत देते हुए उठक-बैठक कराकर छोड़ दिया। तहसील परिसर में फर्जीवाड़ा करके भोले-भाले किसानों को ठगने वाले काफी दलाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed