फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kevat recognized Lord Shri Ram

Ghazipur News: प्रभु श्रीराम को केवट ने पहचान लिया

Thu, 29 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kevat recognized Lord Shri Ram
दुबिहा के संत खड़ेश्वरी बाबा रामलीला मंच गंगा पार कराने की लीला मंचन करते कलाकार। संवाद
दुबिहा। बाजार स्थित संत खड़ेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर मंगलवार को केवट संवाद, सूर्पणखा की नाक कटाई और खर-दूषण वध की रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौतम राय ने बताया कि रामलीला में जब भगवान श्रीराम गंगा पार करने के लिए नदी तट पर पहुंचे, तो केवट ने उन्हें पहचान लिया।
विज्ञापन

केवट ने भगवान श्रीराम के चरण पखारने के बाद उन्हें नाव से गंगा पार कराया। इस प्रसंग में केवट की अनन्य भक्ति, प्रेम और समर्पण का सुंदर चित्रण किया गया। भगवान श्रीराम और केवट के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्कपट प्रेम ही भक्ति का वास्तविक स्वरूप है। इसके बाद पंचवटी में सूर्पणखा के आगमन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को देखकर सूर्पणखा उन पर मोहित हो जाती है और विवाह का प्रस्ताव रखती है। भगवान श्रीराम के समझाने के बाद वह लक्ष्मण के पास पहुंचती है। सूर्पणखा की अनुचित जिद और उसके व्यवहार से प्रसंग आगे बढ़ता है। अंत में लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा की नाक काटने की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान कलाकारों के संवाद, युद्ध के दृश्य और सजीव अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed