फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Keep an eye on the victims and their refugees: Inspector General SK Bhagat

अपराधियों तथा उसके शरणदाताओं पर रखें नजर: महानिरीक्षक एसके भगत

Sun, 04 Apr 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the victims and their refugees: Inspector General SK Bhagat
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को वाराणसी के पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की। साथ ही इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी लेने के साथ समीक्षा की। महानिरीक्षक एसके भगत रविवार को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। गार्ड ऑफ आनर लेने के बाद सभागार में पुलिस अधीक्षक, सीओ, थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए चुनाव को लेकर अपराधियों एवं अराजक तत्वों के खिलाफ की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बारे में पूछा। निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव के दस संभ्रांत लोगों के मोबाइल, नाम पते रखने के साथ उनके निरंतर संपर्क में रहें। साथ ही खुफिया तंत्रों को सक्रिय रहने की बात कही। जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देशित किया कि जिले में फरार इनामिया, शराब माफियाओं, पशु तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ उनके शरणदाताओं पर निगाह रखें। पुलिस अधिकारियों से कहा कि जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपित, उनके जमानतदारों पर भी निगरानी रखें। जिससे वह किसी घटनाओं को अंजाम न दे सकें। वहीं लूट, छिनैती, हत्या के मामलों की समय से विवेचना पूरा करने के साथ ही उसका खुलासा अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया। चेताया कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। थाना प्रभारियों को चुनाव को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहने के साथ वाहन चेकिंग में तेजी लाने के साथ कड़ाई से आचार संहिता का पालन कराने का निर्देेश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण रामधारी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण, एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार दूबे सहित सभी सर्किल के सीओ-थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed