फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kavaris drowned while filling Ganga water

गंगा जल भरते समय कांवरिया डूबा

Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kavaris drowned while filling Ganga water
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध के पास बुधवार की भोर कांवरियों के जत्थे में बड़े भाई के साथ आया किशोर स्नान करने के बाद गंगा जल भरते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सहित एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुट गई। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कैमूर जनपद स्थित रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया गांव निवासी आकाश गुप्ता (16) अपने बड़े भाई आशीष गुप्ता के साथ कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के बाद गंगा जल ले रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किशोर को डूबता देख आस-पास के लोग शोर मचाने लगे। जब-तक आस-पास के लोग उसे बचाने का प्रयास करते वह पानी में समा गया। इधर कांवरिया के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीएम भारत भार्गव और कोतवाल वंदना सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान गंगा घाट पर रखे गए उसके कपड़े में मिले मोबाइल से हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं पुलिस की सूचना पर स्थानीय गोताखोर एवं एनडीआरएफ की टीम किशोर की तलाश में जुट गई। कुछ देर बाद उसका भाई आशीष गुप्ता घाट पर पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ कांवर यात्रा पर निकले थे। चक्काबांध पर गंगा जल लेने के लिए आए थे। छोटे भाई आकाश गुप्ता से जल्द स्नान कर पानी से बाहर आने बात कह मंदिर में जलाभिषेक के लिए निकल गया। अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि भाई की डूबने की सूचना मिली। किशोर हाईस्कूल में पढ़ता था। पिता रविंद्र गुप्ता घर पर ही रहकर दुकान चलाते हैं। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed