{"_id":"614e10818ebc3efd11439dfb","slug":"katya-kalyan-mauja-affected-by-the-flood-in-bhainsahi-river-ghazipur-news-vns6135251169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसही नदी में आई बाढ़ से कट्या कल्याण मौजा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसही नदी में आई बाढ़ से कट्या कल्याण मौजा प्रभावित
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील के हरदासपुर कला गांव स्थित कट्या कल्याण मौजे में भैैंसही नदी के बाढ़ का पानी घुसने लगा है। स्थिति यह है नौ परिवारों की झोपड़ी बाढ़ की चपेट में आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 25 बीघे धान की फसल डूब चुकी है। वहीं गाजीपुर-मऊ को जोड़ने वाली हरदासपुर कला से रेकवारेडीह मार्ग के डूबने से आवागमन भी ठप पड़ा हुआ है। शुक्रवार को जखनिया एसडीएम सूरज यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की।
गाजीपुर- मऊ जनपद के सीमावर्ती भैंसही नदी के किनारे स्थित हरदासपुर कला गांव और कट्या कल्याण मौजे में बृहस्पतिवार की रात बाढ़ का पानी भर गया था। गांव निवासी गोपाल चौहान, बीरबल चौहान, शिव प्रसाद चौहान, चंद्रदीप चौहान, गुड्डू चौहान, अनिल चौहान, राम नगीना चौहान, श्याम लाल पाल, रामधारी पाल, रामनाथ पाल, बाचन पाल के घरों में पानी भरने से उन्हें सड़क का सहारा लेना पड़ा। वहीं रामधारी पाल और रामनाथ पाल के घर में चार फुट ऊपर तक पानी भर गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार सड़क पर रैन बसेरा बनाकर रहने को विवश हैं। बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष भी इसी तरह बाढ़ आई थी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि फसल के नुकसान का मुआवजा, आवास, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा, लेकिन आज तक कोई भी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला। इस संबंध में एसडीएम सूरज कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित कट्या कल्याण मौजे का दौरा किया गया है। लोगों को राहत पैकेट और ईंधन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश भी दिया गया है।
दुल्लहपुर। मगई नदी में आई बाढ़ से धामूपुर, रेवरियां, धमरांव, नसीरपुर कथक, नेवादासानी, खोजापुर, चौजा प्रभावित हैं। इन गांवों के खेत में पानी लगने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति तो यह है चौजा से भुड़कुड़ा जाने वाला मगई नदी के पानी डूब गया, जिससे आवागमन ठप हो चुकी है।