फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karpoori Thakur synonymous with simplicity and simplicity

सरलता और सादगी के पर्याय रहे कर्पूरी ठाकुर

Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Karpoori Thakur synonymous with simplicity and simplicity
समता भवन पर जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाते सपा के कार्य? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सपाजनों ने विचार गोष्ठी में सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें सरलता और सादगी का पर्याय बताया गया। गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। उनका संघर्ष, उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि अगर आदमी के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष किया। वह बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सच्चेलाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सिकंदर कनौजिया, गुड्डू यादव, दिनेश यादव, रमेश गुप्ता, सदानंद यादव, रामाशीष यादव, चंद्रिका यादव, अजय भारती, सुभाष यादव, विंध्याचल यादव, लल्लन राम, हरिवंश यादव, द्वारिका यादव, संग्राम बिंद, अरविंद यादव, अवधेश कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed