{"_id":"585571194f1c1bf95164a064","slug":"karensee-ke-lie-utare-sadak-par-landed-on-the-road-to-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी के लिए उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी के लिए उतरे सड़क पर
गाजीपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज स्थित विजया बैंक के एटीएम पर लगी लाइन।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पैसा के लिए एक तरफ जहां मारा-मारी मची हुई है, वहीं बैंकों में पैसा न पहुंचने को लेकर भी आए दिन लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिख रहा है। नसरतपुर स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में शनिवार को तीसरे दिन भी कैश न पहुंचने से नाराज लोगों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर करीब साढ़े तीन घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नसरतपुर स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक तीन दिनों से कैश विहीन है। इस वजह से रोज बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पर पहुंच रहे हैं और घंटों इंतजार करने के बाद बिन पैसे के लौट जा रहे हैं। सुबह भी बैंक खुलने से पहले बड़ी संख्या में महिला और पुुरुष ग्राहक पहुंच जा रहे हैं। सुबह दस बजे बैंक खुलने के बाद जैसे ही ग्राहकों को यह बताया गया कि कैश नहीं है, इस पर ग्राहक नाराज हो गए। वह हो-हल्ला करते हुए बैंक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और बैंक के सामने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर उतर कर सड़क जाम कर दिया।
जाम करते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम कर रहे लोगों का कहना था एक तरफ नोटबंदी के बाद जहां ग्राहक परेशान है, वहीं बंदी लापरवाही का परिचय दे रहा है। पिछले चार दिनों से हम लोग पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल पा रहा है। जाम की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाते हुए यह आश्वासन दिया कि सोमवार को हर हाल में कैश का वितरण किया जाएगा। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुए और दिन में डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।