फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Karampur's Bhim got gold in wrestling

Ghazipur News: करमपुर के भीम को कुश्ती में मिला गोल्ड

Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Karampur's Bhim got gold in wrestling
मध्य प्रदेश के देवास जिले के श्रीमंत तुका जी राव पवार इंडोर स्टेडियम में बीते दिनों आयोजित 16वीं जीएफआई नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में करमपुर के ठाकुर तेजबहादुर सिंह कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के भीम यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शुक्रवार को भीम पहलवान का खेल प्रेमियों के बीच स्वागत किया गया। इस दौरान मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि मेघबरन स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह ने जिस सपने को लेकर लगभग 40 वर्ष पूर्व स्टेडियम की स्थापना की थी। वह पूरा हो रहा है। अब हमारी अकादमी में हाकी के अलावा कुश्ती के खिलाड़ी भी अपना रंग जमाने में लगे हैं। इस तरह की सफलताएं स्टेडियम और गांव के अलावा अपने जिले का नाम भी रोशन करती हैं। इस दौरान कुश्ती प्रशिक्षक अदालत यादव, इंद्रदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed