फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kamlesh Encounter: Human Rights Commission seeks report

कमलेश एनकांउटर : मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Encounter: Human Rights Commission seeks report
गाजीपुर। होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय हत्याकांड के नामजद आरोपी कमलेश चौधरी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंच गया। प्रयागराज के शिकायतकर्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव की शिकायत पर उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से मामले की विस्तृत जांच कर 18 अगस्त तक रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

आयोग की तरफ से जारी पत्र में शिकायतकर्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कमलेश चौधरी की मुठभेड़ सही नहीं है। इसकी स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रभावी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

शिकायत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से शिकायत में वर्णित तथ्यों की आवश्यक जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच प्रक्रिया में शिकायतकर्ता को भी शामिल कर अपनी रिपोर्ट 17 अगस्त को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। मांगी गई जानकारी राज्य मानवाधिकार आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed