फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kaleganga continues to boom, Mangai also shows its attitude

गंगा में तेजी बरकरार, मंगई भी दिखाने लगी तेवर

Sat, 25 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Kaleganga continues to boom, Mangai also shows its attitude
गाजीपुर। जिले की प्रमुख नदी गंगा में चौथे दिन भी तेजी का क्रम बना रहा। गंगा करीब डेढ़ सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। हालांकि खतरा अभी काफी दूर है, लेकिन तटवर्ती लोग सहमे हुए हैं। उधर मगई का तेवर भी काफी तीखा है। कई इलाकों में नदी किनारे को छोड़ कर खेतों को डूबोने लगी हैं। डूब क्षेत्र में बोई गई सब्जी की ओर नदी तेजी से बढ़ रही है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इसके चलते तटवर्ती दर्जनभर गांव के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह गंगा का जलस्तर 55.310 मीटर पर पहुंच गया था जबकि खतरे का निशान 63.105 मीटर है। शहर के घाटों पर पानी चढ़ने लगा है। शहर के कलेक्टर घाट, स्टीमर घाट, चीतनाथ घाट, ददरी घाट, नवापुरा घाट, बड़ा महादेवा घाट और सिकन्दरपुर घाट की निचली सारी सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। भीमापार संवाददाता के अनुसार गंगा में पिछले साल आई बाढ़ से लोग अभी ऊबर नहीं पाए है। इस साल भी गंगा के बढ़ने से लोग सहमे हुए है। उनका कहना है कि हर साल बाढ़ की विभीषका देखने के बाद भी बाढ़ को रोकने की कोई स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है। जबकि खरौना गांव जिले में गंगा नदी का प्रवेश द्वार है। लेकिन बाढ़ का पानी जब जिले में प्रवेश करने के बाद अपने रौद्र रूप में आ जाता है। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार मंगई में बढ़ाव जारी है। अब पानी खेतों में फैलने लगा है। हालांकि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है लेकिन पानी बढ़ने से किसान चिंतित हो गए हैं। क्षेत्र के पहेतिया, दिलमनपुर, गुम्मा, शेखपुर, आरीपुर आदि कुछ स्थानों पर मगई के बढ़ाव से चिंता बनी हुई है। दुबिहा संवाददाता के अनुसार नोनहरा, मुहम्मदाबाद, हाटा, परसा, जोगा, करीमुद्दीनपुर, सियाड़ी, मसौनी आदि क्षेत्रों में भी नगंई नदी का पानी चढ़ान पर है। कठवामोड़ संवाददाता के अनुसार मंगई नदी में हल्का बढ़ाव दिख रहा है। इसके तट पर बसे अटवा आदि गांवों के लोगों की धुकधुकी बढ़ने लगी है। जिले में गोमती, टौंस, कर्मनाशा, बेसो, गांगी, भैंसही, उदंती आदि नदियां भी बहती हैं। बरसात के बाद सभी में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed