फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kadan's havoc in Karada, panic in the villagers

करंडा में कटान का कहर, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 26 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kadan's havoc in Karada, panic in the villagers
करंडा के पुरैना में हो रहा गंगा कटान।
स्थानीय विकास खंड में कटान का कहर पिछले चार साल से जारी है। इससे तटवासी भी दहशत में हैं। नदी उपजाऊ भूमि को काटती हुई आबादी के काफी करीब पहुंच गई है। इससे कटान के मुहाने पर बसे बयेपुर और सोकनी गांव के दर्जनों परिवारों की रात की नींद और दिन का सुकून छिन गया है। कमोबेश यही स्थिति बड़हरियां तथा रफीपुर गांव की है। हालांकि वर्तमान में कटान की रफ्तार काफी धीमी है, लेकिन निरंतर उपजाऊ भूमि के कटने और नदी के कदम बढ़ाने से खतरा मंडराता नजर आ रहा है। कटान से चार गांव के करीब 1000 से अधिक किसानों की खेती कटान से तबाह हो चुकी है।
विज्ञापन


  करंडा विकास खंड के बयेपुर, सोकनी, बड़हरिया तथा रफीपुर गांव में कटान से तटीय किसानों की बचैनी बढ़ गई है। करीब ढाई किमी के क्षेत्रफल में नदी का कटान जारी है। नदी के तटवर्ती इलाके में किसानों ने अरहर, ज्वार तथा गन्ना की खेती की है। इतना ही नहीं सब्जी की खेती भी प्रभावित हो रही।  बयेपुर को छोड़कर तीन गांवों में पिछले चार साल से कटान जारी है।
विज्ञापन


कटान में अब तक सैकड़ों एकड़ भूमि कट कर नदी में समाहित हो चुकी है। कटान का दर्द बयां करने वाले किसानों में बयेपुर के ग्राम प्रधान रामअवतार राम, लक्ष्मण यादव, बोधा, प्रेम शंकर, श्यामदेव, उमानाथ, होशिला, जीउती, राजदेव, कैलाश, विलोचन, पद्मदेव तथा बेचू शामिल हैं। इन किसानों ने बताया कि चार साल में इलाके की करीब 200 एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। आज भी कटान को रोकने के लिए कोई स्थायी हाल नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कटान के मुहाने पर बसे कसेरा गांव के हमिदुल्लाह, वकील खां, सम्सुद्दीन खां, इफ्तेखार खां, मेराज खां, बादशाह खां, इम्तियाज, मुकीर खान आदि ने बताया कि कटान को रोकने के लिए काफी दिनों तक आंदोलन किया गया। कटान पीड़ितों ने गांवों तथा उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए जिला प्रशासन तथा शासन से मांग की, लेकिन पिछले चार साल में कटान रोकने के नाम पर कोई कार्य नहीं कराया गया। नेतागण केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे। कटान पीड़ितों का कहना है कि अगर शासन और प्रशासन समय रहते नहीं चेता तो आने वाले समय में कई गांव अस्तित्व विहीन हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed