फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kachha-Baniyan gang leader arrested in encounter

Ghazipur News: मुठभेड़ में कच्छा-बनियान गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kachha-Baniyan gang leader arrested in encounter
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

-दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी नहर तिराहे के पास से पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी नहर तिराहे के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस की कच्छा बनियान गिरोह के सरगना से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से कच्छा बनियान गिरोह का सरगना जख्मी हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस में कच्छा बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खालिसपुर गांव की नहर की ओर से से रामपुर पतारी के तरफ जा रहा है। उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सीओ रविंद्र कुमार वर्मा क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना देते हुए रामपुर पतारी नहर तिराहा के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी नगर ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस को देखते ही बदमाश झाड़ी में छिपने लगा। पुलिस ने आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो रितेश उर्फ निरहू खरवार पुत्र प्रेमचंद्र के पैर में लगी। वह बिहार के रोहतास जिले के ओकरी गोला थाना का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसे गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक वह कच्छा -बनियान गिरोह का सरगना है। उसके पास से एक तमंचा, तीन खोखे, एक कारतूस सहित सोने और चांदी के जेवरात और 3320 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकार्ड बिहार से पता करवाया जा रहा है। जिले में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed