फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kaanoon vyavastha sang khilavaad karane vaalon ko na bakhshen

कानून व्यवस्था संग खिलवाड़ करने वालों को न बख्शें

Sat, 31 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
kaanoon vyavastha sang khilavaad karane vaalon ko na bakhshen
गाजीपुर। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण शर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में मातहतों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में न बक्शा जाए। जबकि गरीब, असहाय एवं महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उनका समाधान करें। अपर पुलिस महानिदेशक सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। वहां सलामी लेने के बाद सीधे सभागार आए और पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ बैठक की। उन्होंने एक-एक थाने की प्रगति रिपोर्ट जानी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाने पर आए प्रत्येक फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करें। समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई कर जल्द से जल्द उसका निबटारा करें। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं की कार्रवाई पूर्ण करने और आगामी त्योहार के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डा. ओपी सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed