फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Just bear it for a few more days...it will increase and bonfires will be lit till cold

Ghazipur News: अभी झेलें कु छ और दिन...बढ़ेगी और ठंड तक लगेंगे अलाव

Sat, 10 Dec 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Just bear it for a few more days...it will increase and bonfires will be lit till cold
बीते एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है । साथ ही ठंड अपनी रौ में आने लगी है। बावजूद शहर सहित नगर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं होने से राहगीर सहित नगरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर माह शुरू होते ही ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह शाम ठंडी हवाओं के साथ गलन भी बढ़ गई है। ऐसे में शहर के सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, लंका बस स्टैंड, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था न होने से मरीजों, राहगीरों एवं रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे और बस स्टेशन पर भी राहगीरों को सर्दी से राहत के लिए अलाव की मदद नहीं मिल रही है। नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अभी कहीं भी अलाव नहीं जलाया गया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र राव ने बताया कि अभी कम ठंड के चलते नगर में अलाव नहीं जलाया गया है। ठंड यूं ही बढ़ती रही तो चार-पांच दिनों बाद अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भी अभी अलाव की व्यवस्था नहीं हुई। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ठंड अभी कम है। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं लगाई गई है। सोमवार से सुबह व शाम अलाव की व्यवस्था ही जाएगी। वहीं, नगर पंचायत दिलदारनगर में कुल 15 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जाता है। पर अभी कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है।

अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी स्थानों पर 15 दिसंबर से अलाव की व्यवस्था होगी। इसी तरह नगर पंचायत जंगीपुर क्षेत्र में बाजार करने आस-पास के क्षेत्र से काफी व्यापारी आते है। लेकिन बावजूद इसके अब तक नगर में अलाव की व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा नहीं किया गया है। जिससे राहगीरों और व्यापारियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार का कहा है कि अभी कोई खास ठंड नहीं है। शासन से अलाव को लेकर कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश आते ही अलाव की व्यवस्था किया जाएगा।
शहर में छह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जाता है। कुछ स्थानों पर जलाया जा रहा है। बहुत जल्द अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था किया जाएगा।
लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed