फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Judiciary team won the match

Ghazipur News: न्यायपालिका की टीम ने जीता मैच

Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Judiciary team won the match
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को न्याय पालिका और सिविल बार एसोसिएशन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। न्याय पालिका टीम के उप कप्तान अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सूर्य प्रकाश सक्सेना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन की टीम के कप्तान संजीव श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उप कप्तान अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यायपालिका की टीम ने आठ विकेट पर 161 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिविल बार एसोसिएशन की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। न्याय पालिका की टीम के लिए सूर्य प्रकाश सक्सेना ने दो विकेट और तीन महत्वपूर्ण कैच पकड़े। वहीं, बृजभूषण श्रीवास्तव ने तीन विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि ने न्याय पालिका टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय और उपकप्तान अपर जिला जज प्रथम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायपालिका की टीम में कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, उपकप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह, ऋषभ, अपर सिविल जज अनंत कुमार, अपर सिविल जज संदेश कुमार पासवान, अपर सिविल जज विवेक यादव, बृजभूषण श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, अमित कुमार, चंदन, विजेंद्र और मदन यादव शामिल थे।
सिविल बार एसोसिएशन की टीम में कप्तान संजीव श्रीवास्तव, उपकप्तान गुलाम मोहीउद्दीन अंसारी, प्रदीप सिन्हा, विक्की सूर्यवंशी, अभिषेक सिंह, अमरनाथ सिंह, ख्वाजा शरीफ, गौरव यादव, ज्ञानेंद्र सिंह, अतुल कुमार मौर्य और भोला सिंह शामिल रहे।

इस मौके अपर जिला जज अलख कुमार, सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामयश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामपूजन सिंह, सतेंद्र श्रीवास्तव, विजय शंकर पांडेय, चंद्रमोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed