फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Joint director inquired about communicable disease control and Dastak campaign

Ghazipur News: संयुक्त निदेशक ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का जाना हाल

Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Joint director inquired about communicable disease control and Dastak campaign
गाजीपुर। वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक (चिकित्सा और स्वास्थ्य) डॉ. ओपी तिवारी शुक्रवार को सदर ब्लॉक के बयेपुर, मल्लाह टोला गांव और नगर पालिका क्षेत्र के खजूरिया मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी राम सिंह, ग्राम प्रधान पंकज सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) रितु सिंह, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों से मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में बैठक कर सभी चिकित्साधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार लक्ष्य के सापेक्ष सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से किया जाए। जिससे जनमानस को बेहतर चिकित्सीय और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बयेपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचओ रितु सिंह और ग्राम प्रधान पंकज सिंह से सामुदायिक स्तर पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, संचारी रोगों से बचाव के लिए क्षेत्र में साफ-सफाई, टेली कंसल्टेशन सेवा सहित अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान से कहा कि क्षेत्र में जल्द से जल्द सफाईकर्मी को तैनात कर गांव में नालियों की साफ-सफाई कराई जाए। बयेपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक मंजु कुमारी और बयेपुर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधानाध्यापक सहजानंद राय से कहा कि बच्चों को सिखाएं कि घर में और अपने आप की साफ-सफाई रखना चाहिए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक ने मल्लाह टोला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अंशु सिंह, पंचायत सहायक इंद्रपाल कुमार, कृषि विभाग से अजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed