फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelry worth three lakhs stolen by cutting the grill

ग्रिल काटकर तीन लाख के आभूषण चोरी

Thu, 17 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth three lakhs stolen by cutting the grill
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टौंगा गांव में बुधवार की रात खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुसे चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के आभूषण एवं दो हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रभाष उपाध्याय गैर प्रांत में रहकर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए गाजीपुर शहर में रहती है। वहीं उनकी मां और परिवार के लोग गांव पर ही रहते हैं। चोर प्रभाष उपाध्याय के कमरे के पीछे लगे खिड़की के ग्रिल को काटकर घर में घुस गए और बक्सा, अटैची सहित आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का आभूषण के अलावा कीमती कपड़ा और दो हजार नकदी ले भागे।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी परिजनों को सुबह करीब तीन बजे हुई। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि चोरी में करीब तीन लाख के आभूषण अज्ञात चोरों के द्वारा ग्रिल काटकर उड़ाया दिया गया। इधर पीड़ित प्रीति उपाध्याय ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed