फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewellery and cash worth 50 lakh stolen from three houses in one night searched after locking doors FIR

UP: एक ही रात तीन घरों से 50 लाख के आभूषण और नकदी चोरी, दरवाजा बाहर से बंद कर खंगाले मकान; FIR

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में तीन स्थानों पर चोरों ने चोरी की। पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। किराना दुकानदार और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से भी नकदी समेत आभूषण चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
Jewellery and cash worth 50 lakh stolen from three houses in one night searched after locking doors FIR
चोरी के बाद घर में बिखरे सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थानाक्षेत्र के नगवा उर्फ नवापुरा गांव में चोरों ने रविवार की रात किराना दुकानदार और सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के घर समेत तीन घरों से से 50 लाख के आभूषण एवं 41 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर में घुसकर चोरों ने सो रहे परिजनों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरी की।

विज्ञापन


नगवा उर्फ नवापुरा गांव निवासी लक्ष्मण गुप्ता और उनका छोटा बेटा विनय कठवा मोड़ पर किराना की दुकान चलाते हैं। जबकि बड़ा बेटा नेवी में है। रविवार रात चोर घर के पीछे लगे करकट के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढि़यों से घर में उतरकर जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर दो मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, तीन झुमके, सोने के चार जोड़ी टॉप, चार अंगूठियां, कान के सोने के पांच आभूषण, एक नथिया, पायल लेकर फरार हो गए। इसके बाद 100 मीटर दूर मंगरू कुशवाहा के घर को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

मंगरू ने बताया कि परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। वह खुद बाहर सोए थे। चोर बाहर के मकान के बारजे पर चढ़कर और सीढ़ी से घर में घुस गए। इसके बाद जिस कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने अलमारी को तोड़कर 20 लाख के आभूषण और 41 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 

इसके बाद 200 मीटर दूरी पर स्थित पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त चंद्रिका राम के घर में घुस गए और 25 लाख के आभूषण उड़ा दिए। सुबह जब पीड़ित के छोटे बेटे की नींद खुली तो उसने बाहर से बंद कमरे को खोला। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

नगवा उर्फ नवापुरा गांव में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चोर 10 से 12 की संख्या में थे। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र में पुलिस रात के समय अगर गश्त करती तो इस तरह की घटना कभी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed