फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelery worth lakhs looted from the jeweler of Varanasi who came to deliver the order

Ghazipur News: ऑर्डर पहुंचाने आए वाराणसी के सराफ से लाखों के आभूषण लूटे

Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs looted from the jeweler of Varanasi who came to deliver the order
सादात। थाना क्षेत्र डढ़वल के पास बुधवार की देर शाम तमंचे के बल पर वाराणसी के सराफा व्यवसायी से लाखों के आभूषण की लूट हुई है। वे बाइक से आॅर्डर के जेवर पहुंचाने सादात आए थे। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश तमंचा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी सत्यम सेठ की रेशम कटरा 47/48 चौक, थाना चौक जनपद वाराणसी में सोने-चांदी की दुकान हैं। वह सादात बाजार के वार्ड पांच निवासी संतोष सेठ के यहां आभूषण का आॅर्डर पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक वह मोटरसाइकिल से सादात जा रहे थे। रास्ते में डढ़वल गांव के पास बुधवार शाम सवा छह बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रोक ली। झोले में रखा एक सोने का लॉकेट लगभग 40 ग्राम, 14 पीस नथिया 25 ग्राम, 20 जोड़ी कुंडल व 25 बूंदा लूटकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उधर, घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सराफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed