फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jeweler Robbed of Bag at Gunpoint

Ghazipur News: पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी का बैग लूटा

Tue, 12 May 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Jeweler Robbed of Bag at Gunpoint
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ मठिया पुलिया के पास मंगलवार की सुबह दस बजे एक बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने दिलदहाड़े पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी से चाबी लेकर बाइक डिग्गी से बैग लूट लिया। बैग में आठ हजार नगदी, एटीएम व दुकान की चॉबी था। यहीं नहीं लुटेरों ने सराफा व्यवसायी के ऊपर पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर पिस्टल लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि पाली गांव निवासी विशाल वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह घर से बरौड़ा चट्टी स्थित आभूषण दुकान के लिए बाइक से सुबह दस बजे निकल थे। जैसे ही वह रामगढ़ मठिया पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरो ने पिस्टल सटाकर रोक लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल के बट से प्रहार करते हुए बाइक की चाबी छीन ली और डिग्गी खोलकर उसमें रख बैग को लेकर पिस्टल लहराते हुए भाग गए। लुटेरों ने कुछ दूरी पर बाइक की चाबी फेंक दी। पीड़ित ने बताया कि बैग में एटीएम, आठ हजार नगदी और दुकान की चाबी थी। पीड़ित विशाल वर्मा की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर जांच की। कासिमाबाद सीओ अनुभव राजर्षि ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर नाकेबंदी कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है, जल्द ही लुटेरों को चिह्नित कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed