{"_id":"646bb655be861e3f9206806b","slug":"jeths-typical-style-scorched-by-43-degrees-ghazipur-news-c-20-1-217913-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जेठ सा अंदाज ठेठ, 43 डिग्री से झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जेठ सा अंदाज ठेठ, 43 डिग्री से झुलसाया
विज्ञापन
फोटो भी-
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मौसम ने इस कदर कहर बरपाना शुरू किया है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी है। सोमवार को पारा 43 डिग्री पहुंच गया। पूरे दिन गर्मी लोगों को झुलसाती रही।
तेज धूप होने से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा जा रहा है। गर्मी के तल्ख तेवर ने लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। राहगीर धूप से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं। वहीं गला तर करने के लिए ठंडे पेयजल का सहारा ले रहे हैं।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। पीजी कॉलेज के कृषि विज्ञान एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 43 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे मौसम और सख्त होने की उम्मीद है।