फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow

Ghazipur News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कल

Thu, 27 Apr 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam tomorrow
शहर के पुलिस लाइन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। अंतिम तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित और वित्त पोषित नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसी स्थिति में हम शिक्षकों और शिक्षाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि चयन परीक्षा निष्पक्ष और त्रुटिहीन संपन्न कराई जाए। प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने प्रवेश परीक्षा के सभी तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए प्रवेश परीक्षा से जुड़े केंद्राध्यक्षों, खंड शिक्षाधिकारियों और केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों के सामने आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों का समाधान किया। बताया कि सनशाइन सीनियर सेकेंड्री स्कूल जखनिया में 921, केंद्रीय विद्यालय में 466, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में 1201, राजकीय सिटी इंटर कालेज में 962, शाहफैज पब्लिक स्कूल में 793, राजकीय बालिका इंटर कालेज में 477, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में 970, सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में 668, वेद इंटरनेशनल स्कूल में 630 तथा लालसा इंटरनेशनल स्कूल जखनिया में 439 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती भी जिला प्रशासन की तरफ से कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed