फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jaunpur Jail Superintendent will investigate the case of hanging of prisoner

Ghazipur News: बंदी के फंदा लगाने के मामले की जांच करेंगे जौनपुर जेल अधीक्षक

Tue, 19 Dec 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Jail Superintendent will investigate the case of hanging of prisoner
गाजीपुर। जिला जेल पूर्वांचल के अति संवेदनशील जेलों में से एक है। इधर, कुछ वर्षों में काफी सुधार हुआ। लेकिन, बीते दिनों बंदी अमन के फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। अमन के परिजन यह स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं कि उसने आत्महत्या की है, क्योंकि घटना के कुछ देर पहले सुबह ही उसकी पिता से बात हुई थी। हालांकि इस मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो यह जांच जौनपुर जेल के अधीक्षक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


फातिमपुर निवासी अमन (21) का शव 15 नवंबर की सुबह जेल के अंदर तीस फीट ऊंचे पेड़ से लटकता मिला था। जेल प्रशासन के मुताबिक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसके खिलाफ बहरियाबाद थाने की पुलिस ने 21 अक्तूबर को पड़ोस की गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा था। हालांकि, परिजनों ने फंसाने का आरोप लगाया था। मृतक की बहन का आरोप था कि उसके भाई की हत्या की गई है। वह फांसी नहीं लगा सकता है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर ही घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा। हालांकि, पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विभागीय जांच कराई जा रही है। सूत्रों की मानें तो यह जांच जौनपुर जेल के अधीक्षक एसके पांडये को सौंपी गई है, जो इसी सप्ताह में जांच करने भी आ सकते हैं। जिला कारागार में करीब 860 के अधिक बंदी हैं। जबकि इसकी क्षमता 517 की ही है। यही कारण है कि बंदी की निगरानी के लिए 56 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और मानिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बना है। अब सवाल यह है कि अमन सुबह अपने पिता से बात किया और उसके बाद पीपल के पेड़ पर चढ़कर गमछे से फांसी लगा ली और कंट्रोल रूप में तैनात किसी की भी इस पर नजर नहीं पड़ी। हालांकि यह सब अब जांच से ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed