फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jangipur third day in captivity, the tea party Trse

जंगीपुर में तीसरे दिन भी बंदी, चाय-पान को तरसे

Sun, 13 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jangipur third day in captivity, the tea party Trse
जंगीपुर कांड में छात्र नेता विवेकानंद पांडेय सहित दस लोगों पर गैंगस्टर लगाने के विरोध में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जंगीपुर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस दौरान लोग चाय-पान को तरह गए। सबसे ज्यादा निराशा आसपास के क्षेत्रों के उन लोगों को हुई, जिन्हें बंदी की जानकारी नहीं थी और वे बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


छात्रनेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य दस लोगों पर से गैंगेस्टर हटाने की मांग को लेकर 10 सितंबर को व्यापारियों ने जंगीपुर बाजार को पूरी तरह से बंद रखा था। इस दौरान जंगीपुर मंडी परिसर में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर से आवाज उठाई थी कि जंगीपुर घटना के दोषी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को बर्खास्त कर उन्हें जेल   भेजा जाए।
विज्ञापन


 चेतावनी दी थी कि जंगीपुर कांड में निर्दोष लोगों पर से  गैंगेस्टर की कार्रवाई अविलंब वापस लिए जाने के बाद ही अनिश्चितकालीन बंदी खत्म  होगी। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो इस बंदी को पूरे जिले में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम एके सिंह और सीओ वेदप्रकाश सिंह ने व्यापारियों से वार्ता करते हुए व्यापारियों को समझाया था वह अनिश्चितकालीन बंदी न करें, लेकिन व्यापारी मांग को लेकर अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर अधिकारियों को वहां से लौटना पड़ा था। लगातार तीसरे दिन जंगीपुर बाजार बंद होने से लोग चाय-पान को तरस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed