{"_id":"571916e64f1c1b05048b49ad","slug":"jangipur-assembly-nomination-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव का नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव का नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव 16 मई को कराया जाएगा। इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में होने वाले नामांकन की सभी तैयारी गुरुवार की शाम तक पूरी कर ली गई। नामांकन स्थल के पास बैरीकेटिंग कर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की पत्नी किसमती देवी को जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर खुशी जताई गई। पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपचुनाव की तैयारी के संबंध में 23 अप्रैल को पार्टी कार्यालय समता भवन पर सुबह 10 बजे से बैठक आयोजित की गई है। बताया कि पार्टी प्रत्याशी 25 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेेश कुशवाहा एवं संचालन महासचिव सदानंद यादव ने किया।
प्रदेश के पूर्व पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद जंगीपुर विधानसभा की सीट रिक्त हो गई थी। इस विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दल एवं संभावित दावेदारों की तरफ से इसकी तिथि को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पिछले दिनों इन अटकलों पर निर्वाचन आयोग ने विराम लगाते हुए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन का कार्य होगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच का काम 30 एवं नाम वापसी के लिए 2 मई की तिथि निर्धारित है। नामांकन का कार्य अपर उपजिलाधिकारी सदर, न्यायालय (कक्ष संख्या-5) में आज से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिए अपर उपजिलाधिकारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी न्यायिक तहसीलदार सदर एवं खंड विकास अधिकारी बिरनो होंगे। नामांकन का कार्य दिन में 11 से 3 बजे तक होगा। उपचुनाव के लिए नामांकन से लेकर नाम वापसी की अवधि के बीच कलेक्ट्रेट परिसर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता को बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी सदर नेहा प्रकाश को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया की सभी तैयारी गुरुवार की शाम तक पूरी कर ली गई। नामांकन स्थल के आसपास बैरीकेडिंग की गई है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान समय में 3 लाख 44 हजार 662 मतदाता है। इसमें 187411 पुरुष, 157248 महिला एवं 3 अन्य शामिल हैं। 4287 नए मतदाताओं में से पुरुषों की संख्या 2859 एवं महिला मतदाता 1428 हैं। मतदान के लिए 323 मतदेय स्थल एवं 211 मतदान केन्द्र बनेंगे।
वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कराए गए चुनाव में 15 दावेदारों ने ताल ठोंकी थी। इस दौरान सपा के उम्मीदवार कैलाश यादव 72208 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए थे। इसके अलावा बसपा के मनीषचन्द्र को 62744, रमेश को 10035, राजेन्द्र 3493, शैलेश सिंह को 7592, कमलेश 389, त्रिलोकी 761, दिनेश 1855, योगेन्द्र सिंह 21550, राजेन्द्र 393, राजेश 1482, सुरैया 511, कुबेर 640, विजयशंकर 548 एवं संतोष को 1536 मत मिले थे।