फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Janata Party was wiped out in the 80's election

जनता पार्टी का 80 के ुनाव में हो गया था सफाया

Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Janata Party was wiped out in the 80's election
सादात। जिले में 1980 में विधानसभा का मध्यावधि चुनाव संपन्न हुआ था। इस आठवें चुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटें जीत कर अपना वर्चस्व कायम किया था। पिछले चुनाव में सात सीट जीतने वाली जनता पार्टी का सफाया हो गया था। जनता पार्टी से टूटकर बनी जनता (चरण) पार्टी को तीन सीट जीतने में कामयाबी मिली थी। इस तरह जिले की कुल आठ सीटों में से कांग्रेस को पांच और जनता (चरण) को तीन सीट मिली थी। इस चुनाव में जीत के साथ ही विजयशंकर सिंह को पांचवीं, झिलमिट राम को तीसरी बार और रामकरन सिंह यादव को दूसरी बार विधायक बनने का गौरव हासिल हुआ था। पिछले चुनाव में जीत हासिल कर जनता पार्टी सरकार में शिक्षामंत्री बने कालीचरण यादव इस चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में सदर विधानसभा से चुनाव लड़े और हार गए थे। इस चुनाव के पांच वर्ष के कार्यकाल में चौथे वर्ष 1984 में जखनिया (अनुसूचित) सीट से विजयी झिलमिट राम का निर्वाचन कोर्ट द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया था। यहां हुए उप चुनाव में झिलमिट राम हार गए और लोकदल प्रत्याशी छेदी राम को जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव में जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया था। जबकि कांग्रेस (आई) के जहूराबाद से सुरेंद्र सिंह, मुहम्मदाबाद से विजयशंकर सिंह, दिलदारनगर से रामहर्ष राय, जमानिया से साहब सिंह, जखनिया (अनुसूचित) से झिलमिट राम और जनता (चरण) के गाजीपुर से रामनारायण सिंह कुशवाहा, सादात से रामधनी और सैदपुर से रामकरन सिंह यादव को विजय मिली थी। इस चुनाव में सादात की सीट को सामान्य से अनुसूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन

जनता चरण)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed