फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jan Dhan into account the 27 million check,

जनधन खाते में 27 लाख, जांच

Fri, 02 Dec 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद जन-धन खाते में एकमुश्त 27 लाख रुपये जमा किए जाने को गंभीरता से लेते हुए आयकर विभाग की टीम ने इसकी जांच शुरू कर दी है। टीम ने गुरुवार की शाम यूनियन बैंक की रौजा शाखा में जा कर मामले की पड़ताल की। इस संबंध में आयकर विभाग के सहायक आयुक्त -अनुसंधान सुमंत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि यह पैसा अजय गुप्ता और उसके परिवार का नहीं है। देर रात आयकर अधिकारी अजय को लेकर वाराणसी चले गए।
नोटबंदी के बाद गोंसाईपुरा मुहल्ला निवासी और रौजा में यूनियन बैंक के पास सड़क किनारे चौकी पर मिठाई और समोसे की दूकान लगानेवाले अजय गुप्ता ने अपने जन-धन खाते में एकमुश्त 27 लाख रुपये जमा किए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आयकर विभाग ने पहले नोटिस जारी की थी। फिर टीम गुरुवार की शाम अचानक यूबीआई की रौजा शाखा में आ धमकी। टीम ने पहले शाखा प्रबंधक राजीव रंजन से खाते में जमा लाखों रुपये के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे खाताधारक अजय गुप्त के घर गए।
विज्ञापन

अजय का घर पुरानी ईंटों से बना है। अधिकारी अजय कोे बैंक ले आए और पूछताछ की। अजय  गुप्त के यह कहने पर कि यह रुपये उसकी मां देवंती देवी ने दिए थे। टीम के सदस्य अजय को बैंक में ही बैठाकर उसकी मां देवंती देवी से पूछताछ करने पहुंच गए। देवंती देवी ने बेटे को इतनी बड़ी रकम देने की बात से इनकार कर दिया। देर शाम तक अजय से बैंक में पूछताछ की जा रही थी। टीम में आयकर विभाग के सहायक आयुक्त के साथ अवधेश कुमार, मोतीचंद्र और गोपाल प्रसाद शामिल रहे।  इस दौरान शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि इतनी बड़ी रकम जमा नहीं की जा रही थी। लेकिन जब दूकानदार अजय गुप्ता पैनकार्ड लेकर आया तो उसका पूरा पैसा जमा करवा लिया गया। खातेदार के जमा रकम की राशि से उनका कोई लेना- देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed