फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jan Arogya Mela organized at 62 centers of the district

Ghazipur News: जिले के 62 केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला

Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jan Arogya Mela organized at 62 centers of the district
जिले के 62 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और न्यू पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। सुबह दस से इन केंद्रों पर मरीजों के आने का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन सामान्य बीमारियों का ही उपचार ही लोगों को मिल सका। ऐसे में अब धीरे-धीरे लोगों का इस योजना से मोहभंग होता जा रहा है। वजह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 114 मरीजों ने परीक्षण परामर्श के साथ नि:शुल्क पंजीकरण सहित दवा प्राप्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा. अशोक कुमार सिंह ने 55 मरीजों को देखा साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्स केंद्र मटेहूं में डा. राजीव गौड़ ने 28, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डा.आसिफ लारी ने 18 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डा. इमरान उस्मानी ने 13 मरीजों का इलाज किया। इस प्रकार मेला में कुल 114 मरीजों की जांच और नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसमें लीवर के एक, सांस के आठ, उदर के दस, मधुमेह-11, एएनसी के दो, चर्मरोग 15, हाईपर टेंशन चार, टीबी के दो, एनिमिया के एक, अन्य बीमारी के 60 मरीजों को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed