{"_id":"5d9a2aeb8ebc3e93cb765b41","slug":"jam-for-gas-cilinder-ghazipur-news-vns487790793","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
सैदपुर। रसोई गैस की कालाबाजारी, अनुपलब्धता के विरोध में रविवार को गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने लगभग एक घंटा सैदपुर तहसील मुख्यालय के पास वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर जाम किया। बाद में गैस एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधि के समझाने और आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया।
रविवार को उपभोक्ता सिलेंडर लेकर सैदपुर के सादात तिराहे पर पहुंचे। वहां पर कई दिनों की तरह आज भी सिलेंडर की अनुपलब्धता की बात कहे जाने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ता सादात तिराहे से सैदपुर तहसील गेट तक नारे लगाते हुए वाहनों को रोकने लगे। रेल गेट पर जाम की स्थिति में रेल कर्मियों के समझाने पर रेल के आवागमन का रास्ता छोड़कर उपभोक्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि यहां से सही समय पर आपूर्ति नहीं दी जाती है। बल्कि त्योहारों पर जानबूझकर कृत्रिम संकट खड़ाकर लोगों से अवैध पैसा लिया जाता है। नगर सहित कहीं भी सर्विस के नाम पर गैस सिलेंडर पहुंचाने के नाम पर 60 से 80 रुपया तक लिया जाता है। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब एजेंसी पर गैस का संकट होता है तो नगर में 700 से 750 रुपये तक बड़े आराम से गैस सिलेंडर मिल जाता है। मौके पर सैदपुर चौकी के प्रभारी सुनील दुबे पहुंचे। उन्होंने गैस एजेंसी के प्रतिनिधि से बातचीत की। इसके बाद मंगलवार तक उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जाम लगाए जाने से रेलवे गेट से दोनों तरफ लगभग एक एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस मौके पर औड़िहार के प्रदीप कुमार, राजेश चंद्र, जौहरगंज के धर्मेंद्र साहनी, प्रशांत, टिल्लू, प्रतिमा श्रीवास्तव, अशोक पांडेय आदि उपस्थित थे।