{"_id":"96d9ae72f079d9ef40ab5e1142a60657","slug":"jalandhar-and-up-xi-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर और यूपी एकादश ने जीते मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर और यूपी एकादश ने जीते मैच
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू स्टेडियम में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैचों में सीआरपीएफ जालंधर और उत्तर प्रदेश एकादश ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।
पहले मैच में सीआरपीएफ जालंधर और एमकेएस बिहार के बीच मैच खेला गया। शुरू से ही जालंधर की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से जौहरलाल रौशन ने तीसरे, इंद्रजीत सिंह ने पंद्रहवें, बी मंडल ने तीसवें, इसरार कुरैशी ने तैंतीसवें तथा सुगेश ने अड़तीसवें मिनट में टीम के लिए गोल किया। बिहार की ओर से सत्तरहवें मिनट ने नसीम ने एकमात्र गोल किया।
इस तरह से जालंधर ने 5-1 से जीत दर्ज की। मैच के निर्णायक हाजी मुनौव्वर तथा सहायक निर्णायक के रूप में राधेस्याम, मेहरुद्दीन खान और आरिफ नजमी रहे। मैच के मुख्य अतिथि पवन सराफ और सर्वदेव यादव रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, अश्विनी राय, राधेश्याम, दिलीप, अशोक, सुदामा राम उपस्थित थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार प्रतियोगिता का दूसरा मैच उसिया स्टेडियम में उत्तर प्रदेश एकादश और एसी गोल्ड झारखंड के बीच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश टीम ने मैच की शुरुआत से ही अपना दबाव बनाए रखा।
उत्तर प्रदेश एकादश ने एकतरफा मुकाबले में 4-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा, पर्यवेक्षक अजीत सिंह के अलावा खालिद अमीर, फिरोज खां, हारुन खां, नौशाद खां शकील खां, शौकत खां, इफ्तेखार, अब्दुल वाहिद खां आदि उपस्थित थे। अंत में ग्राम प्रधान जमालुद्दीन खां ने आभार व्यक्त किया।