{"_id":"624c850c0fb4191d544affce","slug":"jagatjanani-s-cheers-continued-throughout-the-day-in-the-temples-ghazipur-news-vns6467995169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में दिन भर होती रही जगतजननी की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में दिन भर होती रही जगतजननी की जय-जयकार
विज्ञापन
गाजीपुर। वासंतिक नवरात्र में मंगलवार को श्रद्धालुुओं ने मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा का विधिपूर्वक दर्शन-पूजन किया। देवी मां के चरणों में शीश नवाकर चुनरी, नारियल, फल-फूल, पुष्प आदि पूजन सामग्री अर्पित कर उनसे मन वांछित फल प्राप्त करने की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में जगतजननी की जय-जयकार होती रही। गहमर स्थित मां कामाख्या धाम सहित सभी देवी मंदिरों में भक्तों ने शक्ति की उपासना की।
नवरात्र प्रारंभ होने के साथ ही घरों में कलश की स्थापना कर सुबह-शाम भक्त मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं वहीं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में शक्ति स्वरूपा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। चौथे दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मां के दरबार में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। दर्शन-पूजन का जो ये सिलसिला सुबह से शुरू होकर हुआ वह दिन भर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, फूल-माला, आदि सामग्री अर्पित कर धूप-दीप से उनका वंदन किया। उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-पाठ की।
सेवराई संवाददाता के अनुसार मां कामाख्या धाम पर सुबह ही भक्तों की कतार लग गई थी। मां के चरणों में फूल-माला तथा प्रसाद आदि अर्पित किया। मां की आराधना के बाद भक्तों ने भैरोनाथ का दर्शन-पूजन किया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार कष्टहरणी भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। परिसर में स्थित पूजा तथा फूल-माला की दुकानों से खरीदारी करने के बाद मां के दरबार पहुंचे। उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर आराधना की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मनोकामना देवी के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा औड़िहार, जमानिया, कासिमाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, दुल्लहपुर, दिलदारनगर, सुहवल, बहरियाबाद, जखनिया, करंडा, सादात, मरदह, भीमापार, रेवतीपुर, देवकली आदि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में पूरे दिन मां की आराधना की धूम मची रही।