फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jadhuu-drawn procession with poles

झाड़ूू-डंडे के साथ निकाला जुलूस

Thu, 05 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
Jadhuu-drawn procession with poles
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के तत्वाधान में गुरुवार को जिले के समस्त नगर निकायों के सफाई मजदूरों ने उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर झाड़ूू-डंडे के साथ नगर में मार्च निकाला। सरजू पांडेय पार्क में पहुंचकर मार्च सभा में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश भारती ने कहा कि स्वच्छकार का समाज उत्पीड़न वर्षों से किया जा रहा है। आज भी शोषण-दोहन जारी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए 15 सितंबर और 2 अक्तूबर 2015 को धरना-प्रदर्शन के माध्यम मांगपत्र सौंपा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद भी कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की। दूसरी तरफ संविदा सफाई मजदूरों के वेतन वृद्धि और एरियर का भुगतान का प्रस्ताव नगर पंचायत दिलदारनगर में आज तक शासन को प्रस्ताव नहीं भेजा गया, जिसके कारण उनका वेतन वृद्धि नहीं हो पा रहा है तथा उनका आर्थिक शोषण हो रहा है। इस अवसर पर चंदन रावत, प्रकाश रावत, सुदर्शन रावत, राजेंद्र कुमार ग्वाल, प्रमोद कुमार राय, वशिष्ट रावत, ईश्वर रावत, बुच्ची रावत, नंदलाल रावत, अब्दुल खालिद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed