फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It was decided to run a signature campaign to start the process of appointment.

नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया

Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
It was decided to run a signature campaign to start the process of appointment.
गाजीपुर। इंकलाबी नौजवान सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसी सागर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 25 लाख खाली सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने आदि सवालों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संविधान ने हमें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कहने का अधिकार दिया है। जिला प्रशासन संविधान द्वारा प्रदत्त लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने पर उतारू है। जिले में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल योगी सरकार का प्रशासन बना रहा है। बेलगाम पुलिसिया कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई। चेतावनी दिया कि अगर प्रशासन अपनी गैर-लोकतांत्रिक कार्रवाई पर रोक नहीं लगाता है तो 26 अक्तूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में आवाज उठाई जाएगी। हस्ताक्षर अभियान चलाकर रोजगार अधिकार की लड़ाई को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रदीप रावत, रविंद्र कश्यप, जानदेव, आलोक कुमार, रोहित ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed