फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   It was decided to form a committee to strengthen the fight

लड़ाई को मजबूती देने के लिए कमेटी बनाने का लिया फैसला

Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
It was decided to form a committee to strengthen the fight
सिविल बार एसोसिएशन के परिसर में अधिवक्ता महासम्मेलन का आयोजन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने सिविल बार को दस लाख की सहायता राशि देने का वचन दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह और मऊ के सेंट्रल बार के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने इस महासम्मेलन को एक सार्थक कदम बताया।
विज्ञापन

महासम्मेलन में छह मांगों को रखा गया। इसमें अधिवक्ता समाज के लिए विधान परिषद की सीट सुरक्षित करने के साथ 10 वर्ष से ऊपर के वृद्ध अधिवक्ताओं के लिए 20000 प्रति माह पेंशन देने की मांग की गई। इसके साथ ही आयुष्मान योजना का लाभ, न्यायालयों में अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा जूनियर अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक 10000 भत्ता देने आदि की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन

महासम्मेलन में यह तय किया गया की विभिन्न न्यायालयों के अधिवक्ताओं की एक कमेटी बनाई जाए जो अधिवक्ताओं की लड़ाई मजबूती से लड़ सके। इस अवसर पर सिविल बार संघ के अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ सिंह, सैदपुर सिविल बार के अध्यक्ष सुनील पांडेय, तहसील बार के अध्यक्ष रमेश सिंह, मुहम्मदाबाद सिविल बार के अध्यक्ष शिवकुमार यादव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष दयाशंकर दुबे, तहसील बार जखनिया के रामदुलार राम, तहसील बार जमानिया के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव, तहसील बार सेवराई के अध्यक्ष अशोक सिंह, कलेक्ट्रेट बार गाजीपुर के अध्यक्ष दशरथ यादव, सेंट्रल बार गाजीपुर के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, तहसील बार कासिमाबाद के अध्यक्ष संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामजी शर्मा तथा संचालन महासचिव अशोक कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखें अफजाल बोले विद्यासागर सोनकर
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। ब्लाक प्रमुख संघ गाजीपुर की ओर से बुधवार को प्रकाश नगर स्थित एक होटल में पूर्व सांसद और विधान परिषद अनुशासन समिति के अध्यक्ष विद्यासागर सोनकर का स्वागत हुआ।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा का पताका फहराना है। अफजाल अंसारी 2024 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखें। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में चल रही देश और प्रदेश की सरकार में माफियाओं और अपराधियों का जड़ से सफाया होगा। इसमें भाजपा सरकार बिना राग-द्वेष के कार्य कर रही है। जो भी व्यक्ति अपराधिक गतिविधियो में संलिप्त पाया जाएगा उसकी सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा विकास पुरूष हैं। गाजीपुर में उन्होंने विकास की गंगा बहा दी। जिसकी तारीफ विरोधी भी करता है। वह जम्मू कश्मीर में भी विकास और अमन-चैन बनाने में सफल हैं। ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष अवधेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा सहित अन्य प्रमुखों ने विद्यासागर सोनकर का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, सुभाष सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जोगिंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed